भेण्डरा पंचायत के बैंक ऑफ इंडिया की स्थिति बदहाल
भेण्डरा - शाखा बैंक ऑफ इंडिया के कार्य प्रणाली की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी हैं। ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि बैंक के कर्मचारी प्रतिदिन 10:30 बजे के बाद आते हैं। बैंक में पासबुक प्रिंट नहीं किया जा रहा है ! ग्रामीणों से बात करने से पता चला कि महीनों - महीनों तक प्रिंटर खराब ही रहता है। बैंक कर्मचारियों से प्रिंटर के बारे में पूछे जाने पर कोई जवाब नही आता हैं। हाल ही में बैंक ने ग्राहकों के कई पासबुक भी बंद किये है और बैंक इसका कोई स्पष्ट कारण बताने को भी तैयार नही हैं ! पासबुक को पुन: चालू करने के लिए आधार कार्ड,पैनकार्ड , मोबाइल नम्बर मांग जा रहा है। ग्राहको ने बताया कि एक बार नही कई - कई बार हमलोग ने ये सारी कागजात जमा करवा है लेकिन फिर भी पासबुक चालू नही होता है और बैंक कर्मचारी फिर से हमलोगों से वही कागजात माँगते हैं ! बैंक कर्मचारी ग्राहकों और खासकर बुजुर्गों से दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग करते है ! बैंक के कर्मचारियों के इस रवैये के खिलाफ बैंक ऑफ इंडिया के वेबसाइड में ग्राहकों ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज किए हैं। बैंक ऑफ इंडिया के प्रति ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एक ग्राहक ने बताया कि कुछ दिन पहले आंचलिक कार्यालय बोकारो में शिकायत दर्ज करवाया था लेकिन उस शिकायत पर कोई कारवाई नहीं की गई ।

कोई टिप्पणी नहीं: