1039 उम्मीदवारों की ज़मानत राशि जब्त हुई झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में

झारखंड राज्य के कुल 81 विधानसभा सीटों में 44 सीटें सामान्य , 9 सीटें SC और 28 सीटें ST के लिए संरक्षित हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में 1342 पुरुष उम्मीदवारों ने और 151( 1 अन्य) महिला उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन करवाया था ! चुनाव आयोग के द्वारा उम्मीदवारों के नामांकन में त्रुटियों के कारण 203 पुरुष और 14 महिला , उम्मीदवारों के नॉमिनेशन को रद्द कर दिया ! चुनाव के नज़दीक आते - आते 51 पुरुष और 9 महिला उम्मीदवार द्वारा नॉमिनेशन वापस ले लिया गया ! अब चुनाव मैदान में 1088 पुरुष और 128 महिला (1 अन्य ) उम्मीदवार शामिल थे ! इसमें से तो 81 उम्मीदवारों ही जीतेंगे ! राज्यों में विधानसभा के चुनाव के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 34 1 (a) के अनुसार सामान्य उम्मीदवार को 10000 जमानत राशि और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 34 1(b) के अनुसार SC / ST उम्मीदवार को सामान्य उम्मीदवार की आधी राशि ज़मानत के रूप में जमा करनी पड़ती है ! यह राशि चुनाव आयोग द्वारा ज़ब्त की जा सकेगी अगर वह उम्मीदवार अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुल वोटिंग का 1 / 6 भाग वोट प्राप्त नही करता ! झारखंड राज्य में विधानसभा चुनाव 2019 में कुल 1039 उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हुई हैं। अगर सामान्य उम्मीदवार होंगे तो Rs 10000 और अगर SC/ST उम्मीदवार होगें तो Rs 5000 जमानत राशि जब्त की जाएगी ! ऐसी चुनाव प्रक्रिया के बारे में जनता को गहराई से सोचने की आवश्यकता है !जो अपने क्षेत्र के वोटिंग नम्बर का 1/6 हिस्सा भी वोट प्राप्त नही कर सकता है उसे वोट करना लोकतंत्र को कमजोर बनाना प्रतीत होता है क्योंकि इन वोट का विभाजीकरण के कारण एक मजबूत विपक्ष नही चुना जा पाता है !झारखंड राज्य में ऐसे लोग भी चुनाव में हिस्सा लेते है जिन्हे सही से नॉमिनेशन फाइल करना तक नही आता जिसके कारण चुनाव आयोग को कुल 217 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द करना पड़ता है ! वैसे लोग भी है जो चुनाव में नॉमिनेशन फाइल करने के बाद अपना नाम वापस ले लेते है ऐसे कुल 60 उम्मीदवार शामिल थें ! अगर इन्हें चुनाव लड़ना ही नही रहता है तो नॉमिनेशन करवाते ही क्यों है ? जनता को इसके बारे मे गहरे विचार करने की आवश्यकता है !
कोई टिप्पणी नहीं: